साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक
मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातक एवं जातिकाओं को भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और नौकरी में मनवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें।
वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक एवं जातिकाओं को भाग्य का साथ मिलने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो सकता है। विरोधी आपसे भयभीत रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। हफ्ते के कुछ दिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है, जो आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।
मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक एवं जातिकाएँ अपनी पिछली की हुई कुछ गलतियों पर मनन करेंगी तथा उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगी। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। किसी कार्य के सफल होने से आपको प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशी से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी। तनाव से बचें।
कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को शुरुआती दिनों में मानसिक तथा शारीरिक तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि से लाभ अर्जित कर सकते हैं। मन में चल रही उथल-पुथल भी इस हफ्ते समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग रहेंगे। व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। माता तथा मकान से लाभ संभव है।
सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातक एवं जातिकाओं को धन संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। इसके बाद भाग्य का साथ मिलेगा। व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातक एवं जातिकाओं को शुरुआती दिनों में कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। धन लाभ के योग बने रहेंगे। धन तथा व्यापार से संबंधित प्रयास सफल हो सकते हैं। लाभ के द्वार खुले रहेंगे। सरकारी कार्यों में चल रही परेशानी समाप्त हो सकती है। दौड़-भाग के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से परेशानी रह सकती है।
तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक एवं जातिकाओं के मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्यों में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आँखों तथा नसों से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक एवं जातिकाओं को आय में वृद्धि के लिए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार से संबंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बनेंगे। किसी के साथ विचार-विमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते हैं। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें तथा किसी से अपशब्द न बोलें।
धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं के चले आ रहे तनाव समाप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारिक लाभ प्राप्ति के योग बने रहेंगे तथा धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। सेहत तथा अपने खान-पान पर ध्यान रखें।
मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं का मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहने से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। आपका आक्रामक रवैया संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रह सकता है। महिला वर्ग की ओर झुकाव रह सकता है। मन में किसी के लिए द्वेष न पनपने दें। शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक एवं जातिकाओं की पुरानी चल रही परेशानियों का अंत हो सकता है। नौकरी कर रहे जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे। इस हफ्ते आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ मिल सकता है। हफ्ते का अंत शुभ संकेत दे रहा है।
मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातक एवं जातिकाओं को व्यापार से लाभ के योग पूरे हफ्ते बने रहेंगे। व्यर्थ के खर्च से परेशान हो सकते हैं। संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति संभव है। बोलचाल पर ध्यान रखें, किसी से मनमुटाव होने की संभावना हो सकती है।
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   9 March 2026 10:53 AM IST












