सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: शादी की खबरों के बीच उदयपुर के लिए रवाना हुए विजय-रश्मिका? इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आए नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। वे अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मी गलियारों में हलचल मची हुई है। फैंस भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। खबर सामने आ रही है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिनों दोनों की शादी की कार्ड भी वायरल हो रहा था और अब इन सबके बीच इस बीच अब ये जोड़ा एयरपोर्ट पर नजर आया है। हालांकि, दोनों अलग-अलग दिखे, लेकिन इनके एयरपोर्ट पर नजर आते ही ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों उदयपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -‘कोहरा 2’ में जयदीप अहलावत का कैमियो, बोले- सुदीप को मेरे बिना क्राइम ड्रामा बनाने की इजाजत नहीं
कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर दिखा कपल
आज सुबह यानी शनिवार 21 फरवरी को शादी की चर्चाओं के बीच रश्मिका और विजय देवरकोंडा को एयरपोर्ट पर देखा गया है। इसके बाद ये अटकलें लगाई गईं कि दोनों शादी के लिए उदयपुर रवाना हो रहे हैं।हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि दोनों कहां के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन दोनों सेलेब्स एयरपोर्ट पर कैजुअल अंदाज में नजर आए। इस दौरान विजय देवरकोंडा जहां ओपन ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं रश्मिका ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में नजर आईं। इस दौरान रश्मिका के माथे पर छोटी सी बिंदी भी नजर आई। दोनों ही सेलेब्स इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।
यह भी पढ़े -होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना 'होली बाद आके', मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा
सजे हुए विजय के घर का वीडियो और कार्ड की तस्वीरें वायरल
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर झालरों से सजा हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गईं। वहीं दोनों के इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनमें शादी की तारीख 26 फरवरी बताई जा रही है, जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कपल या उनके परिवार की ओर से शादी को लेकर को आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Created On :   21 Feb 2026 2:00 PM IST












