अपकमिंग फिल्म: कोंकणा सेन शर्मा की ‘अक्यूज्ड’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, प्रतिभा रांटा का भी दिखा दमदार अंदाज

कोंकणा सेन शर्मा की ‘अक्यूज्ड’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, प्रतिभा रांटा का भी दिखा दमदार अंदाज
इस महीने की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने इस साल आने वाले अपने तमाम प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी। इसमें एक नाम शामिल था नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘अक्यूज्ड’ का जिसके फर्स्ट लुक ने ही लोगों की एक्साइटेड कर दिया था। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आने वाली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस महीने की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने इस साल आने वाले अपने तमाम प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी। इसमें एक नाम शामिल था नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘अक्यूज्ड’ का जिसके फर्स्ट लुक ने ही लोगों की एक्साइटेड कर दिया था। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा है।

कैसा है ट्रेलर

'अक्यूज्ड' पोलैंड में सेट सस्पेंस ड्रामा है। कहानी के फोकस में हैं डॉ. गीतिका यानी कोंकणा सेन शर्मा, जो एक जाने-माने हॉस्पिटल में सबसे कम उम्र की हेड ऑफ डिपार्टमेंट के तौर पर काम कर रही हैं। डॉ. गीतिका एक मशहूर एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) गायनेकोलॉजिस्ट हैं। वह डीन बनने की तैयारी कर रही हैं। गीतिका अपनी लेस्बियन पार्टनर मीरा यानी प्रतिभा रांटा के साथ मिलकर एक बच्चे को एडॉप्ट करने की प्लानिंग करती हैं। लेकिन तभी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। डॉ. गीतिका पर यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगते हैं।

उन्हें काफी कुछ कहा जाता है। इससे डॉ. गीतिका की जिंदगी और करियर, दोनों में भूचाल आ जाता है। जनता और अधिकारियों का शक बढ़ता है और सच्चाई धुंधली होती जाती है। इसके पीछे कौन है और क्या वजह है, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा।

यह भी पढ़े -‘कोहरा 2’ में जयदीप अहलावत का कैमियो, बोले- सुदीप को मेरे बिना क्राइम ड्रामा बनाने की इजाजत नहीं

जानें कब होगी रिलीज

इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। वो इससे पहले आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ का भी निर्दशन कर चुकी हैं। वहीं करण जौहर के डिजिटल प्रोडक्शन हाउस धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा के अलावा आदित्य नंदा और सुकांत गोयल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Created On :   21 Feb 2026 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story