सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह को दिए जमकर पोज, वीडियो वायरल

प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच भारत-पाकिस्तान मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह को दिए जमकर पोज, वीडियो वायरल
  • प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच इंडिया-पाकिस्तान मैच देखने पहुंची अनुष्का
  • अरिजीत सिंह को दिए जमकर पोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि, विराट और अनुष्का दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसी बीच कल अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने अहमदाबाद पहुंची हैं। उनके अलावा बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे हैं। ICC वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा का जीत हासिल की। अब स्टेडियम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अरिजीत सिंह एक्टर अनुष्का शर्मा की फोटो लेते नजर आ रहे हैं।

अरिजीत ने ली अनुष्का की तस्वीर

विराट कोहली को चीयर करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची। अरिजीत सिंह भी प्री-मैच के लिए अपना लाइव परफॉर्म करने यहां पहुंचे। वहीं इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां अनुष्का और अरिजीत इशारों-इशारों में एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, मैच के दौरान अरिजीत सिंह ने जब देखा कि अनुष्का शर्मा उनसे कुछ ही दूरी पर बैठी हुई है। ऐसे में उन्होंने बिना देर किए अपना फोन निकाला और अनुष्का से एक फोटो के लिए कहा। वहीं अनुष्का ने भी खुशी-खुशी सिगंर के लिए जमकर पोज किया। वहीं अरिजीत और अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडिया में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से अरिजीत अनुष्का से इशारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?

खबरों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रही हैं। अनुष्का अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा इस वक्त सेकेंड ट्राइमेस्टर में हैं। बता दें कि, अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें इस वजह से भी उड़ रही हैं, क्योंकि कुछ समय पहले कपल को मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक में देखा गया था। कहा जा रहा है कि उस वक्त अनुष्का और विराट ने पैपराजी को तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट न करने के लिए रिक्वेस्ट की थी। इसी के साथ बीते कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा मीडिया लाइमलाइट से भी दूर हैं।

Created On :   15 Oct 2023 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story