अपकमिंग फिल्म: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू ने दिया था ऐसी रिएक्शन

एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू ने दिया था ऐसी रिएक्शन
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में वे मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। अनाउंसमेंट के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म से प्रियंका का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में वे मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका सात साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एसएस राजामौली को फिल्म के लिए हां कहने से पहले उनकी एक शर्त थी। महेश बाबू ने इस शर्त पर रिएक्शन दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरन प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली से वाराणसी में उन्हें डांस करवाने की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने कहा 'तो, मैंने लगभग छह साल से कोई भारतीय फिल्म नहीं की है। तो जब राजामौली ने मुझे कॉल किया और वह बोले, 'क्या तुम्हें पता है कि यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है? तुम्हें यह करना ही होगा,' इस पर मैंने कहा कि मेरी एक रिक्वेस्ट है। क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? क्योंकि मैंने लंबे समय से डांस नहीं किया है। हालांकि, मुझे इसके बारे में पूछना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि फिल्म में डांस है। इस पर महेश बाबू ने कहा, 'यह तुम्हारी वजह से है। तुम्हारी वजह से मुझे भी डांस करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े -'सनम तेरी कसम' और 'एक दीवाने की दीवानीयत' के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे हर्षवर्धन, ऐसे बने हिस्सा

महेश बाबू ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिल्म में डांस को लेकर महेश बाबू ने कहा 'यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि हमने फिल्म के लिए एक गाना पहले ही शूट कर लिया है। वह हमारे दिमाग में बार-बार बजता रहता है। प्रियंका इसे हर वक्त गाती रहती हैं। फिल्म में गाना इसलिए लिया गया क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं।' यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।

Created On :   4 Feb 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story