Grammy 2026 Red Carpet Look: लेडी गागा से लेकर सबरीना कारपेंटर तक ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने शानदार लुक से लूटी महफिल, कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

लेडी गागा से लेकर सबरीना कारपेंटर तक ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने शानदार लुक से लूटी महफिल, कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
म्यूजिक इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन आज किया जा रहा है। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट कर रहे हैं। दुनियाभर की कई संगीत जगत की शख्सियतों को यह अवॉर्ड दिए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्यूजिक इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन आज किया जा रहा है। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट कर रहे हैं। दुनिया भर की कई संगीत जगत की शख्सियतों को यह अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स के रेड कारपेट लुक की खूब चर्चा रही। रेड कारपेट पर सिंगर लेडी गागा, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के अलावा सबरीना कारपेंटर के लुक ने ग्रैमी रेड कारपेट की महफिल में चार चांद लगा दिए हैं।

जस्टिन बीबर-हैली बीबर ने बिखेरा जलवा

सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस को चुना। जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर का गाउन रेड कारपेट के लिए पहना है। हैली ने बोल्ड लिप्स, डॉर्क रेड नेलपेंट के साथ सिल्वर ज्वेलरी से अपने ग्रैमी लुक को सजाया है।

सिल्वर गाउन में खूबसूरत लगीं सबरीना

ग्रैमी 2026 में सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर के गाउन में अवार्ड फंक्शन में जलवा बिखेरा। सबरीना ने नेट और सिल्वर वर्क वाले इस गाउन को सिंपल मेकअप और डॉर्क लिप्स के साथ कंप्लीट किया। अपनी नीली आंखों और ब्लांड हेयर में सिंगर सबरीना कारपेट देखने वालों को किसी परी से कम नजर नहीं आईं।

हर अवार्ड समारोह में लेडी गागा का लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इस बार ग्रैमी 2026 अवॉर्ड्स में सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन लुक को चुना। सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना है।

बिली एलिश दिखीं ब्लैक एंड वाइट

सिंगर बिली एलिश ग्रैमी 2026 ने इस बार भी अपने पुराने अंदाज में नजर आयी हैं। बिली ने ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस को रेड कारपेट के लिए चुना। सिंगर वाइट शर्ट ब्लैक टाई और ब्लैक कोट में नजर आई हैं। साथ ही अपने सामान्य मेकअप और स्ट्रेट ब्लैक हेयर के साथ बिली एलिश ने अपने ग्रैमी 2026 के लुक को पूरा किया है।उनकी ये अदा फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यंगब्लड के आई मेकअप ने जीते दिल

ग्रैमी 2026 में सिंगर यंगब्लड रेड कारपेट पर अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। सिंगर ने ब्लैक जैकेट के साथ चीता फर वाली कॉलर के साथ अपने ड्रेस को स्टाइल किया। साथ ही अपने लुक को आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ ही सिल्वर ज्वेलरी पहने सिंगर काफी डैशिंग नजर आये हैं।

पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन

सिंगर चैपल रोन भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत करने पहुचीं। उन्हें इस साल ग्रैमी में नॉमिनेशन भी मिला है। वह जब इवेंट के रेड कारपेट पर पहुंचीं तो अपनी ड्रेस से सबको हैरान कर दिया। वह इवेंट में लगभग पारदर्शी गाउन पहने दिखाई दीं।

K-पॉप स्टार रोजे ने ग्रैमी की शाम को अपने ग्लैमर से जगमगा दिया। Giambattista Valli की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में उनका अंदाज काफी क्लासी और मॉडर्न था। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है।

म्यूजिक बैंड 'कैट्सआई' की लड़कियां जब एक साथ रेड कार्पेट पर उतरीं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।

ग्रैमी की शाम टायला ने DSquared2 के स्लिप ड्रेस से इंस्पायर्ड गाउन में अपनी खूबसूरती बिखेरी

Created On :   2 Feb 2026 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story