गुड न्यूज: राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी उपासना ने दिया एक बेटे और एक बेटी को जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, पत्नी उपासना ने दिया एक बेटे और एक बेटी को जन्म, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी
मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आ रही है। साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आ रही है। साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि, राम चरण के पिता और एक्टर चिरंजीवी ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। राम चरण और उनकी फैमिली बहुत खुश है और एक्साइटेड हैं। वहीं अब फैंस भी कपल को बधाईंया दे रहे हैं।

चिरंजीवी ने फैंस संग शेयर की खुशियां

राम चरण के पिता और अभिनेता चिरंजीवी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह दादा बन गए हैं। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य, हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है।’ वह पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘आप सबकी प्रार्थना, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।’

बता दें कि राम चरण ने उपासना से 2012 में शादी की थी। उनकी सगाई दिसंबर 2011 में हुई थी। उपसाना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं। वो अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन भी हैं कपल ने 2023 में पहले बच्चे का वेलकम किया था। जून 2023 में उन्होंने बेटी क्लिन कारा का वेलकम किया था दीवाली 2025 के समय उपासना ने अपने दूसरे बेबी शावर की वीडियो फैंस के साथ शेयर की थी।

Created On :   1 Feb 2026 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story