Rashmika Mandanna Injured: सेट पर चोटिल हुईं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना? डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा, डॉक्टर ने दी छह हफ्ते आराम की सलाह

सेट पर चोटिल हुईं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना? डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा, डॉक्टर ने दी छह हफ्ते आराम की सलाह
रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म के सेट पर हादसा होने की खबर है। खबरों के मुताबिक उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक बुरी खरब सामने आ रही है। रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते एक्ट्रेस को करीब छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। चोट उनकी आने वाली फिल्म के मुश्किल एक्शन और डांस सीक्वेंस के दौरान लगी है।

शूटिंग पर लौटने में लगेगा वक्त

खबरों के मुताबिक, एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के कूल्हे की टेंडन पूरी तरह से अलग हो गई। इस चोट की वजह से उन्हें छह हफ्ते आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। इसके चलते एक्ट्रेस को वापस शूटिंग पर लौटने में अब कुछ समय लगेगा। बता दें कि रश्मिका इन दिनों फिल्म 'रणबाली' और 'मैसा' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

डॉक्टर्स ने क्या कहा?

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चोट की गंभीरता पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे मामले आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में ही देखने को मिलते हैं। रश्मिका को लगी चोट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्मों की शूटिंग में कितना ज्यादा शारीरिक जोर लगाना पड़ता है।

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मैसा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। ‘मैसा’ का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगी।

Created On :   1 Aug 2026 11:08 AM IST

Tags

Next Story