सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एल्विश यादव और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जिया शंकर ने कर ली सगाई! फोटो शेयर कर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसने पूरे इंटरनेट पर बवाल सा मचा दिया है। एल्विश ने एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो एक लड़की का हाथ थामे दिखे लड़की ने हाथ में बड़ी सी अंगूठी भी पहनी थी। इस स्टोरी में उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को भी मेंशन किया है जिसके बाद कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
एल्विश यादव ने शेयर की फोटो
एल्विश यादव ने ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। एल्विश ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'प्यार को एक और चांस दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।' इस फोटो में उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग किया। जिया शंकर ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी पर री-पोस्ट किया। एल्विश की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है।
कुछ फैंस मान रहे हैं कि एल्विश यादव ने जिया के साथ सगाई कर ली। हालांकि, वहीं कुछ यूजर्स का कहना कि ये एक प्रमोशनल एक्टिविटी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले एल्विश का नाम जन्नत जुबैर के साथ भी लिंक किया गया था। एल्विश की जन्नत को प्रपोज करते हुए फोटो वायरल हुई थी। ये एक प्रमोशनल एक्टिविटी थीदरअसल, दोनों ने साथ में काम किया था। वो साथ में म्यूजिक वीडियो में दिखे थे।
अभिषेक संग जुड़ा नाम
मालूम हो कि जिया शंकर का नाम कुछ दिन पहले यूट्यूबर फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान संग जुड़ा था। खबरें थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है हालांकि, अभिषेक मल्हान ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था।
Created On :   6 Feb 2026 11:28 AM IST












