क्या शहनाज गिल ने की काम पर वापसी? दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

सिडनाज क्या शहनाज गिल ने की काम पर वापसी? दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बिग बॉस-13 से मशहूर हुई शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और ये प्यार सिद्धार्थ के निधन के बावजूद बरकरार है। टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन मुंबई में 2 सितंबर को हुआ था, जिसके बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल कैमरे के सामने नहीं आई। फैंस को शहनाज की काफी चिंता हो रही थी। लेकिन, हाल ही में फिल्म "हौसला रख" के अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनम बाजवा, शहनाज गिल और दिलजीत नजर आ रहे है। ये फिल्म का प्रमोशनल वीडियो है। 

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म "हौसला रख" की शूटिंग के लिए शहनाज विदेश जा चुकी है। हालांकि, फिल्म दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। देखिए, वीडियो।

 

Created On :   9 Oct 2021 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story