इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हो गया दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल स्टारर "हौसला रख" का ट्रेलर
By - Bhaskar Hindi |27 Sep 2021 11:33 PM GMT
ट्रेलर आउट इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हो गया दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल स्टारर "हौसला रख" का ट्रेलर
डिजिटल डेस्क,मुंबई। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज गिल लाइमलाइट की दुनिया से कोसो दूर है। हालांकि, लंबे समय से शहनाज अपनी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म "हौसला रख" को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि "हौसला रख" का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दिलजीत और शहनाज के अलावा सोनम बाजवा भी नजर आ रही है। ये एक पंजाबी कॉमेडी मूवी है। इस बात में कोई शक नहीं कि इसका ट्रेलर काफी मजेदार है।
बता दें कि, फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने एक एननआरआई की भूमिका निभाई है, जिनकी पत्नी शहनाज गिल है और वो गलती से प्रेग्नेंट हो जाती है। आगे कि कहानी के लिए ट्रेलर देंखे।
वीडियो- Diljit Dosanjh
Created On :   28 Sep 2021 5:00 AM GMT
Next Story