बेन एफ्लेक ने मनाई शराब छोड़ने की पहली सालगिरह

By - Desk Author |24 Aug 2019 6:35 AM IST
बेन एफ्लेक ने मनाई शराब छोड़ने की पहली सालगिरह
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक ने अपने शराब छोड़ने के 365 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने पहली सालगिरह मनाई।
एक सूत्र के अनुसार, एफ्लेक ने अक्टूबर में खुलासा किया था कि उन्होंने एक उपचार केंद्र में जहां वह शराब की लत को छोड़ने का संघर्ष कर रहे थे, वहां 40 दिन पूरे किए हैं। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को उन्होंने इसके एक साल पूरे होने की जानकारी दी।
एफ्लेक के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बेन अपने सुधार और जीवन, दोनों में एक अच्छे स्थान पर हैं। वह लगातार एक अच्छे पिता व दोस्त बनना चाहते हैं। एफ्लेक्स को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के ट्रिपल फ्रंटियर में देखा गया था।
--आईएएनएस
Created On :   24 Aug 2019 10:47 AM IST
Next Story












