Deepika Padukone Birthday: बेहद शानदार लाइफ जीती हैं दीपिका पादुकोण, आलीशान घर, लग्जरी कारें, नेटवर्थ जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका ने आउटसाइडर होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने अब तक के करियर में दीपिका ने तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका आज भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आपको बता दें कि, ऑफ-स्क्रीन भी दीपिका एक रानी की तरह जिंदगी जीती हैं। एक्ट्रेस के पास कई सारी प्रॉपर्टिज हैं और कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है।
यह भी पढ़े -'मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी हैं आप', पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर ने किया पोस्ट
दीपिका पादुकोण की कितनी है नेटवर्थ
दीपिका पादुकोण आज देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। खबरों के अनुसार, उनकी एक्सपेक्टेड कुल नेटवर्थ लगभग 500 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, वह फिल्म के किरदार और भूमिका के आधार पर अपनी हर फिल्म से 15 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक फीस वसूलती हैं। फिल्मों के अलावा, उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है वह पिछले कई सालों से कई लीडिंग फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने कमाई करने के साथ ही खूब इनवेस्टमेंट भी किया है वे कई प्रॉपर्टीज में अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ मालिक हैं।
यह भी पढ़े -'मैजिक टाइम याद है...' एक्स वाइफ सुजैन के पिता संजय खान के जन्मदिन पर इमोशनल हुए ऋतिक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जॉइंट प्रॉपर्टीज
कपल के पास मुंबई और उसके आसपास कई महंगी संपत्तियां हैं, साथ ही शहर के बाहर एक हॉलिडे होम भी है। उनकी सबसे महंगी खरीद में से एक बांद्रा में स्थित सी फेसिंग आलीशान फ्लैट है, जो शाहरुख खान के घर मन्नत के पास है। ये प्रॉपर्टी कपल ने साल 2022 में 119 करोड़ रुपये में खरीदी थी। रणवीर और दीपिका के पास इसी इमारत में एक और अपार्टमेंट भी है हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, इस फ्लैट की कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये है।
2021 में, इस जोड़े ने अलीबाग में एक हॉलिडे बंगलो में इनवेस्ट किया था। ये प्रॉपर्टी मापगांव विलेज में बिलियनेयर्स स्ट्रीट पर स्थित है और 2.25 एकड़ जमीन में फैली हुई है। बंगलो की कीमत कथित तौर पर 22 करोड़ रुपये है। 2018 में अपनी शादी के बाद, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वर्ली के ब्यूमोंडे टावर्स में एक अपार्टमेंट में रहने लगे थे इस प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है. दीपिका ने 2010 में इसी इमारत में एक 4-BHK अपार्टमेंट खरीदा था।
दीपिका पादुकोण के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पास कई लग्जरी कारें हैं खबरों के मुताबिक, उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं।
दीपिका की अपकमिंग फिल्में
बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने काम से कुछ समय का ब्रेक लिया था अब वो फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं. फिलहाल दीपिका शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगीं। ये फिल्म साल 2026 में ही रिलीज होगी।
Created On :   5 Jan 2026 12:10 PM IST












