शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव देखिए, सोने का सिक्का जीतिए

Shemaru is the god of gods on TV .. Watch Mahadev, win a gold coin
शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव देखिए, सोने का सिक्का जीतिए
शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव देखिए, सोने का सिक्का जीतिए
हाईलाइट
  • शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव देखिए
  • सोने का सिक्का जीतिए

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। शेमारू एंटरटेनमेंट ने शो देवों के देव.. महादेव में भगवान शिव और पार्वती के महाविवाह के उपलक्ष्य में दर्शकों के लिए एक शानदार लकी ड्रॉ का आयोजन किया है। प्रतियोगिता की पूरी अवधि में सभी दर्शकों को 51 सोने के सिक्के जीतने का आकर्षक अवसर दिया जाएगा।

शेमारू टीवी चैनल पर 6 जुलाई से 17 जुलाई तक हर दिन लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया है, हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव देखिए और पूछे जाने वाले आसान सवालों के जवाब दीजिए। सही जवाब देने वाले 4 विजेताओं को हर दिन जीतने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के 12 दिनों में सभी सवालों के सही जवाब देने वाले भाग्यशाली बम्पर विजेता को प्रतियोगिता के अंत में 5 ग्राम का सोने का सिक्का जीतने का स्वर्ण अवसर मिलेगा। शेमारू टीवी पर देवों के देव.. महादेव हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक दिखाए जाते हैं और इस बार शो के दर्शकों के लिए चैनल की ओर से भगवान शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में यह महाउपहार दिया जा रहा है।

श्रावण के महीने में भगवान महादेव की पूजा अर्चना की जाती है और अच्छाई के लिए सकारात्मक परिवर्तन की कामना की जाती है। शेमारू टीवी चैनल पर इस मान्यता और भक्ति को बढ़ावा देते हुए महादेव और पार्वती के महाविवाह का पर्व मनाया जाएगा।

Created On :   6 July 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story