Christmas 2025: स्टार्स के बीच दिखी क्रिसमस की धूम-धाम, कार्तिक-अनन्या से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने किया खास अंदाज में सेलिब्रेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस का त्यौहार बड़ी घूम धाम से मना रहे हैं। आज बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी क्रिसमस को लेकर उत्साह देखा जा सकता है सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के लिए भी आज का दिन बेहद खास है क्योंकि क्रिसमस के दिन दोनों की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हो चुकी है। ऐसे में सभी उन्हें उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं और क्रिसमस की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।
बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज का क्रिसमस सेलिब्रेशन
चंकी पांडे ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें चंकी पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऑल द बेस्ट टीम तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी। मेरी क्रिसमस और नया साल मुबारक हो।
यह भी पढ़े -‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ पब्लिक रिव्यू कहानी से लेकर डायलॉग तक, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोनू सूद का स्पेशल पोस्ट
वहीं, सोनू सूद ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे लाल रंग की हुडी में किसी होटल में दिख रहे हैं। अभिनेता ने मोर और प्रकृति के नजारों की फोटो पोस्ट की और 'मेरी क्रिसमस' विश किया है।
राधिका सरथकुमार का क्रिसमस सेलिब्रेशन
'नसीब अपना-अपना' फिल्म में चंदा का रोल निभाने वाली राधिका सरथकुमार ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दिख रही हैं, लेकिन अपनी मां को मिस कर रही है। उन्होंने लिखा, 'मुझे अपनी मां की बहुत याद आती है, लेकिन मैं उनके प्यार के साथ जी रही हूं और वही कर रही हूं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था, दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस मनाना।'
यह भी पढ़े -'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पूरी, क्रिसमस वाइब के अक्षय कुमार ने दिया फैंस को तोहफा
उर्मिला मातोंडकर ने दिया स्पेशल मेसेज
वहीं उर्मिला मातोंडकर ने अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को विश किया है उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी क्रिसमस प्यारे लोगों। आपका दिल प्यार, अच्छाई और आभार से भर जाए… और आपका घर खुशी, हंसी और आशीर्वाद से भर जाए!'
ईशा कोपिकर ने सजाया घर
इसके अलावा, ईशा कोपिकर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें भगवान गणेश को सेंटा के रूप में तैयार किया गया है। वीडियो में वे अपनी बेटी के साथ क्रिसमस ट्री को सजाती भी दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अब क्रिसमस जैसा माहौल बनने लगा है, घर पूरी तरह से सजा हुआ है और पेड़ सबका ध्यान खींच रहा है!
तमन्ना भाटिया
सोनाक्षी सिन्हा
Created On :   25 Dec 2025 6:19 PM IST












