Anand Deverakonda Post: विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदीना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के साथ शेयर की अनसीन तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कल यानी 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरे जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं हैं। कपल के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है। अपनी शादी में विजय और रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रहे थे अब सोशल मीडिया पर एक और फोटो सामने आई है, जिसमें कपल विजय के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -गौहर खान ने दिखाई छोटे बेटे फरवान की पहली झलक, मक्का यात्रा की तस्वीरें की शेयर, पति जैद दरबार भी साथ आए नजर
आनंद देवरकोंडा ने शेयर की पोस्ट
रश्मिका और विजय के साथ य फोटो एक्टर के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने शेयर की है। इस फोटो में विजय, आनंद और रश्मिका तीनों एक साथ पोज दे रहे हैं और बेहद खुश नडर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन में लिखा, 'कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे, ‘वदीना, एला उनारू?’ और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्शन दूं। आज मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वदीना के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और कम्पैशनेट इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वो जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें जीवन भर साथ रहें!'
यह भी पढ़े -रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारी के निधन पर अनुपम खेर ने जताया दुख, शेयर किया आखिरी मुलाकात का किस्सा
जानें क्या है 'वदीना'?
इस पोस्ट के कैप्शन में आनंद ने तमिल में एक लाइन लिखी है, 'वदीना, एला उनारू', इस लाइन का हिंदी में मतलब है 'भाभी कैसी हैं?' दरअसल 'वदीना' का हिंदी में मतलब भाभी होता है. इस पोस्ट के जरिए आनंद ने रश्मिका को ऑफिशियली अपनी भाभी मान लिया है।
Created On :   27 Feb 2026 11:30 AM IST












