Vijay-Rashmika Pre Wedding: आज सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, हल्दी सेरेमनी और संगीत की इनसाइड फोटोज हो रही वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। वेडिंग वेन्यू से कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है जिससे कपल ते प्रीवेडिंग फंक्शन का पता चलता है। इसी बीच कपल के हल्दी सेरेमनी और संगीत की इनसाइड फोटोज वायरल हो रही है।
कपल ने शेयर कीं रॉयल वेडिंग की झलकियां
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में बहुत ही निजी समारोह में शादी रचाएंगे। कहा जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ कपल के परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ने अपनी शादी का एलान कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश की शादी' कहा। फिलहाल इनके प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, मेहंदी और संगीत आदि चल रहे हैं। हल्दी सेरेमनी की फोटो रश्मिका और विजय ने फैंस के साथ शेयर की हैं।
फूलों पर लिखा विजय और रश्मिका का नाम
दोनों सितारों के फैंस दूल्हा-दुल्हन के रूप में विरोश की झलक देखने को बेताब हैं। बुधवार को विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी से हल्दी की फोटोज शेयर की हैं। पूरे वेन्यू को पीले रंग के फूलों से सजाया गया है। फूलों पर दोनों का नाम लिखा है।
रश्मिका-विजय की संगीत सेरेमनी की फोटो वारल
रश्मिका और विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इसी बीच उनकी संगीत सेरेमनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में वो एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे रश्मिक सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं विजय ब्लैक शेरवानी में दिखे।
Created On :   26 Feb 2026 11:03 AM IST












