Salim Khan Health Update: 'अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान', एक्टर आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट

अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, एक्टर आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 17 फरवरी 2026 को लीलावती हॉस्पिटलमें भर्ती करवाया गया है। तभी से फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 17 फरवरी 2026 को लीलावती हॉस्पिटलमें भर्ती करवाया गया है। तभी से फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनकी हेल्थ की हर अपडेट जानने के लिए बेताव है। वहीं अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

दरअसल आमिर खान अस्पताल में सलीम खान से मिलने पहुंचे थे। सलमान खान के पिता का हाल-चाल लेने के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की और बताया कि सलीम अभी भी ICU में हैं। हालांकि, आमिर ने सभी को भरोसा दिलाया कि सलीम साहब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं। आमिर खान ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अच्छे हो जाएं। क्योंकि वो आईसीयू में थे इसलिए मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया। उनके परिवार के साथ मैं बैठा था। मुझे अलवीरा जी ने बताया कि उनकी हेल्थ इम्प्रूव हो रही है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि वो एक बार फिर घर आ जाएं।”

यह भी पढ़े -'मैं तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला', जब एक पार्टी में मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन को दिया था वचन

17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान

बता दें कि सलीम खान 17 फरवरी से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, राहुल रॉय, संगीता बिजलानी, अमृता अरोड़ा और दूसरे कई सेलिब्रिटिज सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल गए थे। जब से उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली है, फैंस और पूरी फैमिली उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही है।

Created On :   26 Feb 2026 10:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story