सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: गौहर खान ने दिखाई छोटे बेटे फरवान की पहली झलक, मक्का यात्रा की तस्वीरें की शेयर, पति जैद दरबार भी साथ आए नजर

गौहर खान ने दिखाई छोटे बेटे फरवान की पहली झलक, मक्का यात्रा की तस्वीरें की शेयर, पति जैद दरबार भी साथ आए नजर
गौहर खान और जैद दरबार मनोरंजन जगत के पॉपुलर कपल में से एक हैं। टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गौहर खान और जैद दरबार मनोरंजन जगत के पॉपुलर कपल में से एक हैं। टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की हैं। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। गौहर खान ने सितंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे फरवान को जन्म दिया था। फैंस इन तस्वीरों के काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

गौहर ने शेयर की तस्वीरें

गौहर ने रमजान के महीने में मक्का से परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी बनता है। अस्सलामो अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखना, जैसे हम पवित्र जगह से दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं।” जैद दरबार ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी नेमत, जेहान और फरवान। हमें अपनी दुआओं में याद रखना। आमीन।”

तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने परिवार को बधाई दी। नकुल मेहता, भारती सिंह, दिव्या अग्रवाल और मुक्ति मोहन ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया। सितंबर 2025 में कपल ने अपने छोटे बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बच्चे का जन्म 1 सितंबर को हुआ। नोट में लिखा था, “जेहान अपने छोटे भाई के साथ अपना किंगडम शेयर करने को खुश है। परिवार के लिए प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।”

Created On :   27 Feb 2026 10:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story