The Kerala Story 2: केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म केरला स्टोरी 2 की रिलीज पर लगी रोक हटाई, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘द केरल स्टोरी 2’ इस 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से विवादों में घिरी हुई है। लेकिन बीते दिन केरल हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब केरल हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को 'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर अंतरिम रोक हटा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग का रास्ता साफ हो गया जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के पहले के ऑर्डर को रद्द कर दिया।
केरला स्टोरी 2 की रिलीज पर लगी रोक हटी
फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की ओर से पेश दलीलों को सुनने के बाद, जिन्होंने सिंगल जज के अंतरिम ऑर्डर के खिलाफ अपील की थी। बेंच ने कहा कि फिल्म के सर्टिफिकेशन का विरोध करने वाली दलीलें एक पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन की तरह थीं। उन्होंने सवाल किया कि सिंगल जज इसे कैसे सुन सकते हैं। ये ऑर्डर सभी पक्षों की तरफ से गुरुवार देर रात तक चली डिटेल्ड दलीलों के बाद सुनाया गया, जिससे मामले की अर्जेंसी और बड़े दांव पर जोर दिया गया।
फिल्म की एक्ट्रेस अदिती भाटिया ने पोस्ट किया है और लिखा- सच को देखा जाना चाहिए. द केरला स्टोरी 2 अब थिएटर में लगी है।
यह भी पढ़े -अंजना सिंह की 'दक्षिण भारतीय बहू' अब यूट्यूब पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद?
हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में दावा किया गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में, याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल दोनों ही केरल को गलत तरीके से दिखाते हैं। उनमें ऐसे थीम हैं जो भाईचारा बिगाड़ सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। एक याचिका में टाइटल से 'केरल' हटाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी।
Created On :   27 Feb 2026 6:32 PM IST












