Priyanka Chopra-Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड गाने पर झूमे पति निक जोनस, वीडियो हुआ वायरल फैंस बोले- जीजू अपना प्लेलिस्ट शेयर करो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस और उनके भाई पिछले काफी दिनों से लगातार बॉलीवुड के किसी ना किसी गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। कभी ऋतिक-कियारा के गाने 'आवां जावां' तो कभी धुरंधर के गाने 'शरारत' को निक अपने कॉन्सर्ट से तुरंत पहले सुन रहे हैं। इन वीडियोज को फैंस का जमकर प्यार भी मिल रहा है। अब निक और उनके भाइयों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड के गाने पर झूमती दिखाई दीं। निक ने इंस्टाग्राम पर इसी दौरान का ही एक वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़े -'लक्ष्मण' ने याद किए संघर्षों के दिन, बताया कौन था वो सच्चा साथी जिसने हर कदम पर दिया साथ
बॉलीवुड गाने पर झूमे निक-प्रियंका
निक जोनस और उनके भाइयों की कॉन्सर्ट से पहले की मस्ती में खास बात यह रही कि प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गईं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में पूरा परिवार फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' की धुन पर झूमता नजर आया, जिसने फैंस को खासा खुश कर दिया। यह वीडियो किसी बड़े इवेंट या शूट का नहीं, बल्कि कॉन्सर्ट से पहले का एक मजेदार पल था। निक जोनस ने इसे अपना 'प्री-शो एनर्जी सॉन्ग' बताया।
पहले भी बना चुके हैं ऐसे ही वीडियोज
इससे पहले भी जोनस ब्रदर्स कई बार बॉलीवुड म्यूजिक पर रील्स बना चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर डांस किया था। रणवीर सिंह ने उस वीडियो पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिए थे, जिसके बाद निक ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देकर माहौल और भी मजेदार बना दिया था। इतना ही नहीं, निक जोनस को हाल ही में फिल्म 'वॉर 2' के गाने आवां जावां पर भी झूमते देखा गया था।
Created On :   22 Dec 2025 12:36 PM IST













