National Film Awards 2026: दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स होने पर बोले परेश रावल- 'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल दिल्ली में होता है। मगर, अब इसमें बदलाव हो रहा है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के बाहर होगा। समारोह देश की राजधानी के बजाय गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। ये सेरेमनी 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर एक्टर परेश रावल ने गुजरात का बचाव करते हुए कहा कि गुजरात भारत का एक हिस्सा है और वहां बड़े नेशनल इवेंट्स आयोजित करने में कोई बुराई नहीं है।
यह भी पढ़े -रजनीकांत से लेकर विजय ने सोलोमन पप्पैया के निधन पर जताया शोक, बोले-'तमिल जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
क्या बोले परेश रावल?
ANI से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, 'क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी हमारे ही देश का हिस्सा है। यह इवेंट्स गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी इवेंट्स होने चाहिए... मेरा कहना है कि ऐसे इवेंट्स हर स्टेट में होने चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है...' एक बड़े फैसले के तहत मंत्रालय ने तय किया है कि अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा, यानी इसे सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित नहीं रखा जाएगा।
यह भी पढ़े -'प्यार हुआ इकरार हुआ' से 'मेरा जूता है जापानी' तक, 55 साल बाद भी जयकिशन का संगीत पसंदीदा
राष्ट्रपति मुर्मू प्रदान करेंगी सम्मान
खबरों के मुताबिक, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। आज सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केवड़िया, जिसका नाम बदलकर अब एकता नगर कर दिया गया है, वहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 597 फीट ऊंची है। इसका उद्घाटन साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
Created On :   11 Sept 2026 6:28 PM IST












