Hanuman Ansh: क्या हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कामयाबी से मेकर्स खुश हैं। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान कर दिया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैमियो कर सकते हैं। 'हनुमान अंश' की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया है कि उन्होंने आने वाले पार्ट्स में शामिल होने के लिए कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में नम्रता ने इस स्टार कपल के सीक्वल में कैमियो रोल करने की संभावना पर बात की।
यह भी पढ़े -'काम मिलना सिर्फ शुरुआत है, टिके रहने की कोई गारंटी नहीं', कुशाल आहूजा ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई
क्या होगा दूसरे और तीसरे पार्ट में?
निर्माता ने कहा कि दूसरा पार्ट कैंची धाम के चैप्टर और उन भारतीय भक्तों की जिंदगी को दिखाएगा जिन पर नीम करोली बाबा का गहरा असर पड़ा था। इसके अलावा तीसरी फिल्म दुनिया भर की मशहूर हस्तियों पर बाबा के आध्यात्मिक प्रभाव को दिखाएगी। 'हनुमान अंश' की कामयाबी के बीच नीम करोली बाबा के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कथित आध्यात्मिक जुड़ाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। जब नम्रता से पूछा गया कि क्या यह कपल दूसरे पार्ट में नजर आ सकता है, तो उन्होंने बताया कि मेकर्स ने कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है।
यह भी पढ़े -'स्वयंभू' में संयुक्ता बनीं 'भूमि', मेकर्स ने उनके बर्थडे पर शेयर किया खतरनाक स्टंट का बीटीएस वीडियो
अटकलों को मिली हवा
नम्रता ने कहा, 'मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और उन्हें पहले से ही इस फिल्म के बारे में जानकारी थी।' हालांकि इस बयान से यह पक्का नहीं होता कि विराट या अनुष्का 'हनुमान अंश 2' में नजर आएंगे, मगर इसने संभावित कैमियो को लेकर चल रही अटकलों को और हवा जरूर दे दी है।
Created On :  
