अपकमिंग फिल्म: अपने परिवार की रक्षा के लिए क्रूर समुद्री डाकू बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'द ब्लफ' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले प्रियंका की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। वे फिल्म में 'द ब्लफ' में एक समुद्री डाकू के किरदार में नजर आएंगी। बीते दिनों फिल्म की टीजर रिलीज किया गया था वहीं अब मेक्रर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में प्रियंका, कार्ल अर्बन के साथ जबरदस्त एक्शन करती नजर आईं। ट्रेलर में पहली बार उनके किरदार एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बॉडेन की झलक दिखाई गई है।
'द ब्लफ' का ट्रेलर
'द ब्लफ' के ट्रेलर में प्रियंका एक खूंखार महिला समुद्री डाकू (पाइरेट क्वीन) के रूप में नजर आ रही हैं। उनके शरीर पर जख्म के निशान हैं, खून से सनी लड़ाइयां हैं, और बहुत शानदार एक्शन सीन हैं। वो समुद्र में हिंसक झड़पों में हिस्सा लेती हैं और आमने-सामने की लड़ाई करती हैं। प्रियंका का यह एक्शन अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
'द ब्लफ' के बारे में
'द ब्लफ' का डायरेक्शन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसकी कहानी उन्होंने जो बॉलारिनी के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी अहम रोल में हैं। प्रियंका ने जो रूसो, एंथोनी रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट, माइकल डिस्को, सिसेली सल्डाना और मारिएल सल्डाना के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 'द ब्लफ' 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़े -पाताल लोक और सलमान खान की फिल्म से शुरू हुई थी नई पारी, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था मेयांग चांग
Created On :   15 Jan 2026 12:39 PM IST












