Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के नए टीजर में सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट, बोले-‘एक वरदान’ आखिर क्या है इसका मतलब?

बिग बॉस 20 के नए टीजर में सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट, बोले-‘एक वरदान’ आखिर क्या है इसका मतलब?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सितंबर में टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 20 के आने की चर्चा है। बीते दिन शो का टीजर भी रिलीज किया गया है। अब इसी बीच गुरुवार को मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस बार शो को लेकर सलमान खान ने एक नया हिंट दिया है।

नए टीजर में बड़ हिंट

इस बार शो को लेकर सलमान खान ने एक नया हिंट दिया है- ‘एक वरदान’। टीजर में सलमान कहते नजर आते हैं कि इस सीजन में कुछ खास होने वाला है, जो किसी की किस्मत बदल सकता है। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये ‘वरदान’ क्या है और इससे किसकी जिंदगी बदलेगी? इस नए क्लू के बाद शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार बिग बॉस 20 में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

बता दें, करीब एक दशक बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के मंच पर साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले साल 2015 में फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान दोनों 'बिग बॉस 9' में साथ दिखाई दिए थे। 'बिग बॉस' के छह सीजन सितंबर 2026 से जियो स्टार टेलीविजन नेटवर्क पर शुरू होंगे।

Created On :   6 Aug 2026 5:03 PM IST

Tags

Next Story