Film Vibe Poster Release: ‘वाइब’ से सामने आया पूरी स्टारकास्ट का लुक, एक्शन मूड में दिखीं प्रीति जिंटा, जानें कब रिलीज होगा टीजर?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म 'वाइब' का शानदार पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। बंटवारा में प्रीति का एक अलग लुक लोगों के देखने को मिल रही है। वहीं वाइब के पोस्टर में प्रीति जिंटा एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'
कैसा है पोस्टर
फिल्म 'वाइब' के पोस्टर में चार दोस्त नजर आ रहे हैं। इन किरदारों की सीधी साधी जिंदगी में अचानक से मोड़ आता है। फिल्म मजबूत दोस्ती और एक दूसरे का साथ निभाने के बारे में है। पोस्टर में तीनों दोस्त किसी मुसीबत में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। जहां प्रीति जिंटा लेडी बॉस की तरह दिख रही हैं। वहीं कुणाल खेमू किसी का सामना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वंशिका धीर शॉक में नजर आ रही हैं और स्पर्श श्रीवास्तव नीचे बैठे हुए हैं।
फिल्म ‘वाइब’ कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य किरदारों में है। ‘वाइब’ का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
स्टार कास्ट का वर्कफ्रंट
फिल्म 'वाइब' से कुणाल खेमू एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' थी। प्रीति जिंटा कई साल बाद किसी कॉमेडी किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में प्रीति ने 'बांटवारा 1947' में काम किया था। वंशिका धीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव का यह बॉलीवुड में दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने 'ए वतन मेरे वतन' (2024) और 'कॉलर बॉम्ब' (2021) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Created On :   20 Aug 2026 2:33 PM IST












