क्या होली के मौके पर नाइजीरिया में 108 लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है? जानें इसके पीछे का सच

Have 108 people converted to Hinduism in Nigeria on the occasion of Holi? Know the truth behind this
क्या होली के मौके पर नाइजीरिया में 108 लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है? जानें इसके पीछे का सच
फैक्ट चैक क्या होली के मौके पर नाइजीरिया में 108 लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया है? जानें इसके पीछे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसे इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया में होली के अवसर पर 108 नाइजीरियाई नागरिकों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। वायरल तस्वीर में कुछ लोग धार्मिक कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। 

तस्वीर को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसी दावे के साथ यूजर शेयर कर रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने तस्वीर को शेयर कर लिखा, “नाइजीरिया में होली के मौके पर 108 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया। बधाई हो सनातनियों अब इस देश में हिंदू आबादी 10 प्रतिशत हो गई है। जय सनातन जय श्री राम

पड़ताल - सबसे पहले तो यहां ये बताना जरूरी है कि मुस्लिम और ईसाई बहुल नाइजीरिया में दोनों समुदायों के बीच काफी धार्मिक प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। अगर वहां ऐसा कुछ होता तो राष्ट्रीय के साथ अंतराष्ट्रीय मीडिया में यह खबर जरूर आती। लेकिन इसके बाद जब हमने वायरल तस्वीर गूगल रिवर्स सर्च की सहायता से सर्च किया तो हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर मिली। इसमें वायरल हो रही तस्वीर भी थी। खबर के मुताबिक, यह तस्वीर साल 2017 की है जब तिरुपति बालाजी मंदिर ने लगभग 200 गैर-ब्राम्हण पुजारियों को कर्मकांड की विधियों से शिक्षित किया था। ये खबर कई अन्य मीडिया रिपोर्टस में भी थी। 

वहीं अगर बात करें हिंदूओं की आबादी नाइजीरिया कुल आबादी का 10 फीसदी होने की तो साल 2005-06 के आंकड़ों के मुताबिक नाइजीरिया की 16 करोड़ आबादी में से करीब 98.1 फीसदी मुस्लिम और ईसाई धर्म को मानने वाली की है जबकि केवल 1.9 फीसदी अन्य धर्म को मानने वालों की है। जिनमें हिंदू धर्म को मानने वाले भी आते हैं। अगर वायरल पोस्ट के मुताबिक देखें तो नाइजीरिया की 16 करोड़ की आबादी में से 10 फीसदी हिंदू धर्मावलंबियों का होना लगभग नामुमकिन है। 

इस तरह हमने पाया कि नाइजीरिया में होली के मौके पर हिंदू बने 108 लोगों की खबर गलत है। वास्तव में यह तस्वीर साल 2017 की है जब तिरूपति मंदिर ने करीब 200 गैर-ब्राम्हण पुजारियों को पूजा-पाठ की विधियों को करना सिखाया था।  

Created On :   13 March 2023 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story