Sawan Fashion Tips: सावन में हरी चूड़ियों में लाएं वैराइटी, कांच की चूड़ी से लेकर गोटा पट्टी कड़ों तक इन कड़ों से सजाएं अपने हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस पूरे महीने में हरे रंग का खास महत्व होता है। इस वजह से ही कई महिलाएं और लड़कियां हरी चूड़ी पहनती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे शुभता और खुशहाली का संदेश मिलता है। अगर आप भी सावन के पहले सोमवार पर अपने हाथों को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए नॉर्मल चूड़ियों के साथ कई अलग डिजाइन लेकर आए हैं। आप अलग-अलग चूड़ियां और कड़े मिलाकर आराम से अपने हाथों को खूबसूरत बना सकते हैं। साथ ही आप साड़ी, सूट या दूसरे ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहन सकते हैं।
यह भी पढ़े -बारिश का मौसम आते ही आपके भी घर में ह्यूमिडिटी हो जाती है? तो इन टिप्स को फॉलो करके चुटकी में भगाएं घर में बढ़ती चिपचिपाहट!
कांच और सीप वाली चूड़ियां
अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो हरी कांच की चूड़ियां अच्छा ऑप्शन हैं। इनके बीच में लाल या पीली चूड़ियां लगाने से सेट और सुंदर लगता है। वहीं, सीप की हरी चूड़ियों के साथ गोल्डन कड़े पहनने से हाथों को रॉयल लुक मिलता है।
वेलवेट और धागे वाली चूड़ियां
आजकल वेलवेट डिजाइन की चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। इन पर छोटे-छोटे चमकीले स्टोन लगे होते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं। इसके अलावा धागे से बनी और गोटा-पट्टी वाली चूड़ियां भी एथनिक कपड़ों के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।
यह भी पढ़े -बारिश में आपकी स्किन भी हो जाती है चिपचिपी और ऑयली? तो इन टिप्स को फॉलो करके पाएं ऑयल-फ्री स्किन
राजपूती स्टाइल भी है पसंद
अगर आप थोड़ा अलग और शाही लुक चाहती हैं, तो राजपूती स्टाइल का चूड़ा सेट पहन सकती हैं। इसमें चौड़े हरे कड़े और पतली गोल्डन डिजाइन वाली चूड़ियां होती हैं। यह डिजाइन नई शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ हर महिला पर अच्छा लगता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 Aug 2026 7:35 PM IST













