Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज से पहले चेहरे पर चाहिए निखार, दिखना चाहती है फ्रेस और ग्लोइंग तो आजमाए ये आसान ब्यूटी टिप्स

हरियाली तीज से पहले चेहरे पर चाहिए निखार, दिखना चाहती है फ्रेस और ग्लोइंग तो आजमाए ये आसान ब्यूटी टिप्स
हरियाली तीज पर निखार पाने के लिए क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग, पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार, अच्छी नींद और अपनी त्वचा के अनुसार स्किनकेयर अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हरियाली तीज हिंदू धर्म में महिलाओं का बेहद ही खास त्योहार होता है, जब महिलाएं ट्राडिशनल आउटफिट में खूब सजती और संवरती हैं। इस साल ये त्योहार 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी होगी। इस व्रत को महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। वहीं इस व्रत में सोलह सिंगार का भी महत्व है। वैसे तो किसी भी त्योहार से पहले महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर कराती हैं, लेकिन कई बार ऐसा कराना संभव नहीं हो पाता, इसलिए अगर आप भी घर पर ही खूबसूरत और दमकती त्वचा चाहती हैं, तो इन 3 घरेलू फेस पैक्स को जरूर आजमाएं।

बेसन और हल्दी फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो सभी चीजों को एक कटोरी में मिला लें। अब इसे ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अब इसे ऐसे ही कुछ देर तक लगा रहने दें, ताकि इसका असर आपके चेहरे पर अच्छी तरह से हो जाए। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

चंदन और गुलाब जल फेस पैक

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1-2 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। अब इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करना है। अब इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को ठंडक देता है और रंगत को निखारता है।

टमाटर और नींबू

इन दोनों चीजों की लागत भी दस रुपये से कम ही रहेगी। इसके लिए टमाटर को बीच में से काटकर उसपर नींबू निचोड़ दें। अब इसे हल्के साथ से अपने चेहरे पर रगड़ें। 10 मिनट बाद धो लें। इसकी मदद से इंस्टेंट फ्रेशनेस और ऑयल कंट्रोल के साथ ग्लोइंग स्किन मिलेगी। इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 Aug 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story