Fasting Tips: सावन सोमवार व्रत के दौरान कमजोरी और चक्कर से बचना है तो, अपनाएं ये आसान हेल्थ टिप्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सावन का महीना चल रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और शिव पूजा कर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार सावन का व्रत रख रहे हैं, तो केवल धार्मिक नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। कई लोग पूरे दिन बिना पानी या भोजन के रह जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर, लो ब्लड शुगर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो कौन सी ऐसी टीप्स हैं जिनसे आप अपना धायन रख सकते हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखें
अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख रहे हैं, तो पूरे दिन शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। लंबे समय तक बिना पानी के रहने से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए समय-समय पर सादा पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ का सेवन करें।
यह भी पढ़े -राजेश खन्ना के लिए आवाज बनने से पहले किशोर कुमार ने लिया था उनका इंटरव्यू, फिर बनी ऐसी जोड़ी कि रिकॉर्ड बन गया
फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें
व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है। केला, सेब, पपीता, अनार और मौसमी जैसे फलों का सेवन करें। वहीं बादाम, अखरोट, मखाना, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं। हा
खाली पेट ज्यादा मेहनत न करें
व्रत के दौरान शरीर को सामान्य दिनों की तुलना में कम ऊर्जा मिलती है। ऐसे में भारी व्यायाम, जिम, लंबी दौड़ या अधिक शारीरिक मेहनत करने से कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़े -'लॉक अप 2' से बाहर आते ही आकांक्षा चौधरी का श्रेया कालरा पर आरोप, बोलीं- 'झूठे नैरेटिव बनाकर छवि खराब की गई'
व्रत खोलते समय जल्दबाजी न करें
पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद अचानक भारी भोजन करना पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है। व्रत खोलते समय सबसे पहले पानी या नारियल पानी पिएं, फिर फल या हल्का भोजन लें। इसके बाद साबूदाना खिचड़ी, समक के चावल, दही या हल्की खिचड़ी जैसे आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ खाएं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 Aug 2026 5:37 PM IST












