न्यू एसर लैपटॉप: Acer TravelLite TL24-54M भारत में Intel Core Series 3 चिप और 14-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Acer TravelLite TL24-54M भारत में Intel Core Series 3 चिप और 14-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Acer ने भारत में TravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किया है। यह देश के उन पहले कमर्शियल नोटबुक्स में से एक है जिनमें Intel के नए Core Series 3 प्रोसेसर (जो Intel 18A प्रोसेस नोड पर बने हैं) दिए गए हैं। इसे प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए AI-रेडी परफॉर्मेंस, एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी और हल्के डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने अभी तक भारत में TravelLite TL24-54M की कीमत की घोषणा नहीं की है। कंपनी के अनुसार, Acer TravelLite TL24-54M पूरे भारत में Acer के कमर्शियल पार्टनर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Acer TravelLite TL24-54M के स्पेसिफिकेशन्स

Acer के TravelLite TL24-54M में 14-इंच का फुल-HD प्लस डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है और इसमें पतले बेजेल्स हैं। लैपटॉप में 180-डिग्री हिंज भी है, जिससे डिस्प्ले को पूरी तरह सीधा (फ्लैट) किया जा सकता है, जो मिलकर काम करने (कोलेबोरेटिव वर्क) में मदद करता है।

यह लैपटॉप Intel के लेटेस्ट Intel 18A प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित Intel Core Series 3 प्रोसेसर से चलता है। Acer का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस, बेहतर पावर एफिशिएंसी, AI-रेडी कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस और आधुनिक बिजनेस वर्कलोड के लिए सपोर्ट देने के मकसद से डिाइन किया गया है। यह 64GB तक DDR5 RAM को सपोर्ट करता है और इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है।

Acer ने TravelLite TL24-54M में एक वेबकैम दिया है जिसमें इंटीग्रेटेड प्राइवेसी शटर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 7, Gigabit Ethernet, DisplayPort और Power Delivery सपोर्ट वाला USB Type-C पोर्ट और HDMI 2.1 पोर्ट शामिल हैं। Acer ने बाकी पोर्ट्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। लैपटॉप Acer FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसे बैटरी हेल्थ को बेहतर बनाने और बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Acer TravelLite TL24-54M में एल्युमीनियम चेसिस है और यह मजबूती के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें TPM 2.0 सपोर्ट, BIOS-लेवल सिक्योरिटी, इंटीग्रेटेड कैमरा प्राइवेसी शटर, ऑप्शनल फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और एंटरप्राइज सिक्योरिटी के लिए केंसिंग्टन लॉक स्लॉट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Created On :   30 Jun 2026 3:17 PM IST

Next Story