एप्पल वॉच: Apple Watch SE थर्ड जनरेशन जल्द हो सकती है लॉन्च, मिल सकती है बड़ी डिस्प्ले

Apple Watch SE थर्ड जनरेशन जल्द हो सकती है लॉन्च, मिल सकती है बड़ी डिस्प्ले
  • यह कंपनी की एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच सीरीज है
  • Watch SE 3 में बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है
  • इसे दो साइज में पेश किया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज एप्पल (Apple) इन दिनों अपनी नई स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि एप्पल तीन साल बाद तीसरी जनरेशन की वॉच एसई (Watch SE) के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच सीरीज है, जिसे किफायती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, Apple Watch SE 3 में बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है और इसे दो साइज में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस आगामी वॉच से जुड़ी अन्य डिटेल...

काउंटरपॉइंट रिसर्च के उपाध्यक्ष विश्लेषक रॉस यंग ने नई स्पॉटिंग में बताया कि Apple Watch SE 3 दो नए डिस्प्ले साइज में आ सकती है, जिसमें 1.6-इंच और 1.8-इंच डिस्प्ले साइज ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। पिछली जनरेशन की तुलना में इसमें कई अपडेट मिल सकते हैं। यहां बता दें कि, पिछला या वर्तमान में उपलब्ध Watch SE मॉडल 1.57-इंच और 1.78-इंच डिस्प्ले साइज में आती है। मौजूदा मॉडल 40mm और 44mm केस साइज में आते हैं।

रॉस यंग ने यह भी बताया है कि Apple Watch SE 3 के लिए डिस्प्ले का प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है, और वियरेबल जल्द ही डेब्यू कर सकता है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि नए डिस्प्ले साइज अटकलों पर आधारित हैं, इसलिए, आधिकारिक साइज में थोड़ा बदलाव हो सकता है। दूसरी ओर, Watch SE 3 में Apple Watch 7 सीरीज से प्रेरित स्लिमर बेजल, नए कलर या अपग्रेडेड एस्थेटिक्स के साथ डिजाइन अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, एप्पल अपनी Watch SE सीरीज के एल्युमीनियम चेसिस को प्लास्टिक चेसिस से बदलने पर विचार कर सकता है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple को मटेरियल बदलना ज्यादा महंगा लग रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि Apple की डिजाइन टीम प्लास्टिक Apple Watch SE के लुक से बहुत खुश नहीं थी।

खैर, आगामी Apple Watch SE 3 के बारे में अधिक पुष्टि करने के लिए, आधिकारिक लॉन्च तक इंतजार करना पड़ सकता है। अब तक, इसे Apple Watch Series 11 और Apple Watch Ultra 3 के साथ सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Created On :   1 May 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story