- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Bose Sport Open Earbuds और Ultra...
न्यू बोस ईयरबड्स: Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) लॉन्च, मिलेगी 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑडियो डिवाइस बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Bose ने अपने Sport Open Earbuds को अपडेट किया है। साथ ही कंपनी ने नए Ultra Open Earbuds (2nd Gen) पेश किए हैं, जिससे उसकी ओपन-ईयर लाइनअप में दो मॉडल शामिल हो गए हैं। नए Sport Open Earbuds को रनिंग, वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में पिछले मॉडल जैसा ही खास कफ-शेप डिजाइन है, लेकिन इसमें बेहतर ऑडियो, साफ कॉल, ज्यादा बैटरी लाइफ और नया सिनेमा मोड जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। फिलहाल, Bose ने अभी तक भारत में इन दोनों मॉडल्स की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 50-मेगापिक्सल कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 13,999 रुपए
Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत
Bose Sport Open Earbuds की कीमत $199 (लगभग 19,000 रुपए) है, वहीं Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत $299 (लगभग 28,600 रुपए) है। Sport Open Earbuds ब्लैक, व्हाइट स्मोक और लिमिटेड-एडिशन यूकेलिप्टस ग्रीन रंगों में उपलब्ध हैं, जबकि Ultra Open Earbuds (2nd Gen) ब्लैक, व्हाइट स्मोक, चेरी चॉकलेट, ऑलिव ग्रीन और स्काई पिंक फिनिश में आते हैं।
यह भी पढ़े -Lenovo Legion 5i (2026) और Legion 5a (2026) भारत में Nvidia GeForce RTX 5060 GPU के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) के स्पेसिफिकेशन्स
दोनों में Bose का ओपन-ईयर डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जो बाहरी कान के चारों ओर फिट होते हुए ईयर कैनाल को खुला रखता है। Sport मॉडल में सॉफ्ट सिलिकॉन C-आर्म कफ का इस्तेमाल किया गया है, जिसे रनिंग, वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान सुरक्षित रहने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में पिछले मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन है। दोनों मॉडल ब्लूटूथ 5.4, दो डिवाइस के साथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी, SBC और AAC कोडेक्स और Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं।
Sport मॉडल में Bose OpenAudio टेक्नोलॉजी के साथ कस्टम-डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है और इसमें ऑटो वॉल्यूम फीचर है, जो आस-पास के शोर के हिसाब से प्लेबैक वॉल्यूम को एडजस्ट करता है। म्यूजिक, कॉल और वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए इनमें टेक्सचर्ड फिजिकल बटन दिए गए हैं। ईयरबड्स में कॉल के लिए 'स्पीचक्लैरिटी' (SpeechClarity) फीचर भी है। हर ईयरबड में एक खास माइक्रोफोन और वॉइस पिकअप यूनिट है। ये पसीने, पानी की छींटों और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। Bose का दावा है कि नए Sport Open Earbuds में सात घंटे तक का प्लेबैक मिलता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस से 22 घंटे तक का अतिरिक्त प्लेबैक समय मिलता है।
दूसरी ओर Ultra Open Earbuds में एक अपडेटेड ड्राइवर है, जिसके बारे में Bose का कहना है कि यह ज्यादा डीप बास और तेज वॉल्यूम देता है। इनमें 'स्पीचक्लैरिटी' और 'ऑटो वॉल्यूम' के साथ-साथ Bose TrueSpatial टेक्नोलॉजी वाला 'सिनेमा मोड' भी मिलता है। यह मोड वीडियो और पॉडकास्ट के लिए बनाया गया है, जो डायलॉग को साफ और सेंटर में रखते हुए एक बड़ा साउंडस्टेज बनाता है। ईयरबड्स में बेवेल्ड फिनिश वाला एक बेहतर मेटैलिक कैप भी दिया गया है।
Ultra Open Earbudsके बारे में दावा किया जाता है कि ये नौ घंटे तक का प्लेबैक देते हैं और वायरलेस चार्जिंग केस से 19.5 घंटे का अतिरिक्त प्लेबैक समय मिलता है। यह मॉडल कम्पैटिबल Android डिवाइस पर aptX Adaptive के साथ Snapdragon Sound को भी सपोर्ट करता है।
Created On :   18 Sept 2026 5:18 PM IST




