डेल प्रीमियम लैपटॉप्स: Dell ने भारत में लॉन्च किए XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Dell ने भारत में लॉन्च किए XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
नई सीरीज में हल्का और प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट Intel प्रोसेसर, AI आधारित Copilot+ PC फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डेल टेक्नोलॉजीज ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम लैपटॉप्स Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये लैपटॉप स्टूटेंड्स, प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नई सीरीज में हल्का और प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट Intel प्रोसेसर, AI आधारित Copilot+ PC फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियों के बारे में...

Dell XPS 13, Dell 14S, Dell 16S, Alienware 15 की कीमत

भारत में Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपए रखी गई है। यह Sky और Storm फिनिश में उपलब्ध है। Dell 14S की कीमत 1,19,990 रुपए से शुरू होती है, जबकि Dell 16S की कीमत 2,29,990 रुपए से शुरू होती है। ये Celestial Blue या Frost Blue रंगों में आते हैं। Intel Core प्रोसेसर वाला Dell Alienware 15, 1,28,990 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह Nova Black शेड में आता है।

सभी नए मॉडल Dellstore.com और Dell Exclusive स्टोर्स (DES) के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Intel Core प्रोसेसर वाले Dell 14S और Alienware 15 के रिटेल और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।

Dell XPS 13 स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 13.4-इंच का 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है, जिसमें 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 30Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स बताई गई है। Dell XPS 13, इंटेल कोर सीरीज 3 या इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 32GB तक LPDDR5X रैम और Intel ग्राफिक्स मिलते हैं। Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर वाले मॉडल बाद में उपलब्ध होंगे।

कॉन्फिगरेशन के आधार पर, Dell XPS 13 में या तो दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट या दो Thunderbolt 4 या USB Type-C पोर्ट मिलते हैं। इसमें Intel Wi-Fi 7 और Dolby Atmos-ट्यून्ड क्वाड स्पीकर दिए गए हैं।

Dell XPS 13 में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और विंडोज टचपैड है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप को Energy Star सर्टिफिकेशन मिला है और यह Climate+ डेजिग्नेशन के साथ EPEAT Gold-रजिस्टर्ड है। इसे एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक की स्ट्रीमिंग देने वाला बताया गया है।

Created On :   29 July 2026 4:27 PM IST

Tags

Next Story