- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग...
आगामी सैमसंग स्मार्ट ग्लास: Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग दिखाएगी AI स्मार्ट ग्लास! स्नैपड्रैगन AR1 Gen 1 चिप से होंगे लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट में इस बार सिर्फ नए फोल्डेबल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि अपने AI स्मार्ट ग्लास की भी झलक दिखा सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इन स्मार्ट ग्लास में Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे खास तौर पर स्मार्ट ग्लास और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) डिवाइस के लिए बनाया गया है। कंपनी का फोकस इस डिवाइस को हल्का, स्टाइलिश और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आसान बनाने पर है।
कहा जा रहा है कि, टेक कंपनी 'Galaxy Unpacked' इवेंट में Gentle Monster और Warby Parker जैसे आईवियर ब्रांड्स के साथ मिलकर बनाए गए इस वियरेबल डिवाइस की एक और झलक दिखाएगी। आइए जानते हैं इस आगामी डिवाइस से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Dell Alienware 16X Aurora, Alienware 16 Area-51 और Alienware 18 Area-51 भारत में हुए लॉन्च, जानिए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Snapdragon AR1 Gen 1 चिप मिलेगी
टिपस्टर Roland Quandt की WinFuture रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung के आने वाले स्मार्ट ग्लास में Qualcomm की Snapdragon AR1 Gen 1 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह लगभग तीन साल पुराना चिपसेट है जिसे असल में 2023 में पेश किया गया था। इस SoC में क्वाड-कोर ARM CPU है जो 1.9GHz तक की स्पीड देता है और 60Hz रिफ्रेश रेट पर 1,280x1,280-पिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करता है, साथ ही 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है। जानकारी के लिए बता दें कि Ray-Ban Meta ग्लास की दोनों जेनरेशन भी इसी Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर पर चलती हैं।
बेहतर बैटरी परफोर्मेंस मिलेगा
यह चिप कम बिजली की खपत के साथ AI फीचर्स, कैमरा प्रोसेसिंग और वॉयस कमांड जैसे काम तेजी से करने में सक्षम है। इससे स्मार्ट ग्लास का परफोर्मेंस बेहतर होगा और बैटरी भी अधिक समय तक चल सकेगी। रिपोर्ट का दावा है कि यह वियरेबल डिवाइस एक बार चार्ज करने पर नौ घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। उम्मीद है कि इसके साथ एक चार्जिंग केस भी आएगा जो सात बार और फुल चार्ज करने की सुविधा देगा।
यह भी पढ़े -Portronics ने भारत में लॉन्च किया Pure Sound Pro X2, मिलेगा 150W साउंड आउटपुट और चार EQ मोड
Google Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा
लीक के मुताबिक, इन स्मार्ट ग्लास में Google Gemini AI का सपोर्ट मिल सकता है। इसकी मदद से यूजर वॉयस कमांड देकर सवाल पूछ सकेंगे, जानकारी हासिल ले सकेंगे, अनुवाद कर सकेंगे और कई AI आधारित काम बिना मोबाइल निकाले कर पाएंगे।
Created On :   22 July 2026 12:42 PM IST




