- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में...
न्यू टेक्नो प्रीमियम हैंडसेट: Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 39999 रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर AI-पावर्ड कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट पर चलता है। इसमें ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन देता है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6,500mAh की बैटरी भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Realme C100x भारत में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट और 6.8-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह नया फोन 21 जुलाई को Amazon के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Camon 50 Ultra 5G साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल) ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 2,800Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर और 1/1.56-इंच का Sony LYT-700C सेंसर है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम क्षमता वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Tecno Camon 50 Ultra 5G हैंडसेट Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6,500mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सुरक्षा के लिए इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। टेक कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। मज़बूती के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Created On :   17 July 2026 7:10 PM IST



