- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei Pura 90s Pro Max हैंडसेट...
न्यू फ्लैगशिप हैंडसेट: Huawei Pura 90s Pro Max हैंडसेट Kirin 9030S चिप और 6,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन कंपनी Huawei ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Pura 90s Pro Max को वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-एंड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। कुआलालंपुर, मलेशिया में एक लॉन्च इवेंट में पेश किए गए इस नए हैंडसेट्स में Kirin 9030S चिपसेट, EMUI 16 सॉफ्टवेयर और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन्स में IP68 और IP69 रेटिंग, वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Redmi Note 17 Pro स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 और 9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Huawei Pura 90s Pro Max की कीमत
Huawei Pura 90s Pro का 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट MYR 3,699 (लगभग 87,200 रुपए) में उपलब्ध है, जबकि 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वाले ऑप्शन की कीमत MYR 3,999 (लगभग 94,200 रुपए) है। Huawei ने 12GB + 512GB स्टोरेज वाले Pura 90s Pro Max की कीमत MYR 4,899 (लगभग 1,15,400 रुपए) रखी है। हैंडसेट को Blush Gold, Orange Ocean, Blaze Purple और Graphite Black रंगों में पेश किया गया है।
Huawei Pura 90s Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच का बड़ा LTPO OLED पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,308 पिक्सल है। डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 460ppi की पिक्सल डेंसिटी और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है।
Pura 90s Pro Max में Huawei Pura 90s Pro में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है और ये True-to-Colour Camera 2.0, AI कंपोजिशन, AI डी-ग्लेयर, 4x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करते हैं।
ये स्मार्टफोन Huawei के Kirin 9030S ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है और EMUI 16 पर काम करता है। Pura 90s Pro Max सिर्फ एक कन्फिगरेशन (12GB + 512GB) में आता है। Huawei ने EMUI 16 में अपना Celia AI असिस्टेंट शामिल किया है। यह रूट प्लानिंग, घूमने की जगहों के सुझाव, राइड बुकिंग, शेड्यूल मैनेजमेंट, रिमाइंडर, वॉइस कॉल और कई सिस्टम फंक्शंस को सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन में Huawei Histen ऑडियो टेक्नोलॉजी वाले स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। Pura 90s Pro Max में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 100W वायर्ड और 80W वायरलेस Huawei SuperCharge की सुविधा है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, हॉल सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कई अन्य मोशन और एनवायरनमेंटल सेंसर भी शामिल हैं।
स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता हैं। Pura 90s Pro Max में Huawei का एंटी-रिफ्लेक्टिव Kunlun ग्लास भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह ग्लास लाइट रिफ्लेक्शन को 70 प्रतिशत कम करता है, स्क्रैच रेजिस्टेंस को 16 गुना बेहतर बनाता है, ड्रॉप रेजिस्टेंस को 25 गुना बढ़ाता है और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग की लाइफ को 200 प्रतिशत तक बढ़ाता है।
Created On :   15 July 2026 10:50 PM IST




