न्यू नथिंग फोन सेल: Nothing Phone (4b) भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (4b) भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी ग्राहकों को खास बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन की असल कीमत कम हो जाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing ने बीते सप्ताह भारतीय बाजार में अपना नया Nothing Phone (4b) लॉन्च किया था। वहीं आज से कंपनी के इस नई B-सीरीज के पहले स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ग्राहकों को खास बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन की असल कीमत कम हो जाती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Nothing Phone (4b) में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज का चिपसेट दिया गया है। इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी भी है। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर ग्लिफ बार इंटरफेस भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और खूबियां...

भारत में Nothing Phone (4b) की कीमत, ऑफर और उपलब्धता

भारत में Nothing Phone (4b) की कीमत 34,999 रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके समान रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए है। कंपनी Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ग्राहक 9 महीने तक बिना ब्याज वाली EMI का फायदा भी उठा सकते हैं। Nothing Phone (4b) ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।

Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.77-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,000Hz का इंस्टेंट सैंपलिंग रेट, 480Hz PWM डिमिंग, 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 16.7 मिलियन कलर्स और AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। इसमें 1/2.76-इंच का Samsung सेंसर, 74.2-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स हैं। इसके पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा भी है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 119.5-डिग्री और सेंसर 1/4-इंच का है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा है। यह फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए तीन साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट लगा है। इस हैंडसेट में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। गर्मी को कंट्रोल करने के लिए, Nothing Phone (4b) में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है, जिसमें 4,400 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया है।

Nothing Phone (4b) के पिछले हिस्से में Glyph Bar इंटरफेस भी है, जिसमें 45 मिनी-LEDs हैं। Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह हैंडसेट लगभग 80 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

Created On :   14 July 2026 6:32 PM IST

Tags

Next Story