- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo T5 Lite 5G की भारत में लॉन्च...
आगामी वीवो हैंडसेट: Vivo T5 Lite 5G की भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म, प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स भी आए सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी Vivo ने अपने आगामी बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। T-सीरीज का यह नया स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। साथ ही लॉन्च से पहले ही फोन के कई प्रमुख फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसके अलावा यह कन्फर्म हो गया है कि आने वाला 5G फोन भारत में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Vivo T5 Lite 5G के बारे में बताया गया है कि यह दो रंगों में आएगा। आइए जानते हैं इस आगामी फोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
Vivo T5 Lite 5G भारत में कब होगा लॉन्च?
आने वाला Vivo T5 Lite 5G, 16 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। ऑफिशियल टीजर में फोन को लाइट ब्लू और ब्लैक कलर में दिखाया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
यह भी पढ़े -Sony ने लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर मॉनिटर, 5mm ड्राइवर और Hi-Res ऑडियो से हैं लैस, जानिए कीमत और फीचर्स
Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
इस आगामी स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होने की बात कही गई है। 6,500mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यह Vivo T4 Lite 5G की 6,000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग स्पीड के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है। कंपनी के अनुसार, यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। इसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे AI फीचर्स शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -HMD Arc 2 लॉन्च, Unisoc T603 चिप, 5000mAh बैटरी और Android 14 Go के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन
इसके अलावा, यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलेगा और इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होगी। फोन में IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस भी होगा। Flipkart और Vivo India दोनों ने अपनी वेबसाइट पर Vivo T5 Lite 5G के आने की जानकारी देने के लिए खास पेज बनाए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसके हार्डवेयर फीचर्स के बारे में और जानकारी 11 जुलाई को दी जाएगी।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy M67 गीकबेंच पर आया नजर, Exynos 2200 चिपसेट और Android 17 के साथ हो सकता है लॉन्च
संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Vivo T5 Lite 5G को बजट 5G सेगमेंट में आकर्षक कीमत के साथ पेश किया जाएगा। इसकी सटीक कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान घोषित की जाएगी।
Created On :   11 July 2026 12:40 PM IST





