- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- HMD Arc 2 लॉन्च, Unisoc T603 चिप,...
न्यू हैंडसेट: HMD Arc 2 लॉन्च, Unisoc T603 चिप, 5000mAh बैटरी और Android 14 Go के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी HMD ने अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Arc 2 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और यह नया मॉडल 2024 में आए HMD Arc की जगह लेगा। इसमें पहले के मुकाबले नया Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे बेसिक परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android 14 Go Edition, 5,000mAh बैटरी और सिंगल रियर कैमरा के साथ बजट सेगमेंट को टारगेट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Noise REP Band भारत में बिना स्क्रीन वाले डिजाइन और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
HMD Arc 2 की कीमत और उपलब्धता
NokiaMob की एक रिपोर्ट के अनुसार, HMD Arc 2 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत THB 2,290 (लगभग 6,500 रुपए) होगी, जबकि 4GB रैम+ 128GB मॉडल की कीमत THB 2,990 (लगभग 8,600 रुपए) होगी। कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट डार्क ब्लू और गोल्डन बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि यह 20 जुलाई से थाईलैंड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि HMD ने अभी तक दूसरे मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की कोई योजना घोषित नहीं की है।
यह भी पढ़े -Oppo Reno 16, Reno 16c और Oppo Bubble भारत में बिक्री के लिए हुए उपलब्ध, जानिए इनकी कीमत, ऑफर और फीचर्स
HMD Arc 2 के स्पेसिफिकेशन्स
खबरों के मुताबिक, HMD Arc 2 में 6.52-इंच की IPS LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 12nm प्रोसेस पर बना Unisoc T603 चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है और इसके साथ 4GB रैम दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए, HMD Arc 2 स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 14 Go Edition पर चलेगा। HMD Arc 2 हैंडसेट 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसमें माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy M67 गीकबेंच पर आया नजर, Exynos 2200 चिपसेट और Android 17 के साथ हो सकता है लॉन्च
इसमें 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, HMD Arc 2 में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।
Created On :   10 July 2026 5:31 PM IST


