- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy M67 गीकबेंच पर आया...
आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy M67 गीकबेंच पर आया नजर, Exynos 2200 चिपसेट और Android 17 के साथ हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी Samsung का आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M67 लॉन्च से पहले Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को बाजार में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़े -Noise REP Band भारत में बिना स्क्रीन वाले डिजाइन और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M67 का मॉडल नंबर SM-M676K है, जिसे फिलहाल दक्षिण कोरियाई वेरिएंट माना जा रहा है। फोन में Exynos 2200 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कभी Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ 8GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़े -Oppo Reno 16, Reno 16c और Oppo Bubble भारत में बिक्री के लिए हुए उपलब्ध, जानिए इनकी कीमत, ऑफर और फीचर्स
बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,435 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,744 अंक हासिल किए हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ मल्टीटास्किंग में भी अच्छा परर्फोर्मेंस देगा।
हालांकि Samsung ने अभी तक Galaxy M67 की लॉन्च डेट या अन्य फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन Geekbench पर इसकी मौजूदगी से संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस Galaxy M सीरीज में एक प्रीमियम मिड-रेंज विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -Skullcandy Method 360 ANC भारत में गूगल फास्ट पेयर और Bose ट्यूनिंग के साथ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन
फिलहाल डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत जैसी जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़े और भी फीचर्स सामने आने की उम्मीद है।
Created On :   9 July 2026 7:00 PM IST


