न्यू नथिंग फोन: Nothing Phone (4b) भारत में 6,000mAh बैटरी और Glyph Bar इंटरफेस के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 34999 रुपए से शुरू

Nothing Phone (4b) भारत में 6,000mAh बैटरी और Glyph Bar इंटरफेस के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 34999 रुपए से शुरू
नए हैंडसेट में Snapdragon 6 सीरीज का चिपसेट है और इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी नई B-सीरीज के पहले स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। स्टैंडर्ड एडिशन के साथ, कंपनी ने Nothing Phone (4b) RCB एडिशन भी पेश किया, जो अब बेंगलुरु में Nothing स्टोर पर हो रहे लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए देश में उपलब्ध है।

नए हैंडसेट में Snapdragon 6 सीरीज का चिपसेट है और इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। Nothing Phone (4b) में डुअल कैमरा सेटअप और पीछे की तरफ Glyph Bar इंटरफेस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Nothing Phone (4b) की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Nothing Phone (4b) की कीमत 34,999 रुपए से शुरू होती है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके समान रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन 14 जुलाई को भारत में Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स (जैसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales) के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Nothing Phone (4b) RCB एडिशन अभी बेंगलुरु में Nothing के फ्लैगशिप स्टोर पर लिमिटेड ड्रॉप इवेंट के जरिए उपलब्ध है। Nothing Phone (4b) ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।

Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.77-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,000Hz का इंस्टेंट सैंपलिंग रेट, 480Hz PWM डिमिंग, 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 16.7 मिलियन कलर्स और AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। इसमें 1/2.76-इंच का Samsung सेंसर, 74.2-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स हैं। इसके पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा भी है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 119.5-डिग्री और सेंसर 1/4-इंच का है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा है, जिसमें 1/3-इंच का सैमसंग सेंसर और 81.8-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है। यह 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए तीन साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Nothing Phone (4b) में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट लगा है, साथ ही Adreno 810 GPU, Qualcomm Hexagon NPU, Qualcomm AI Engine और Qualcomm Spectra Image Signal Processor भी दिए गए हैं। इस हैंडसेट में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। गर्मी को कंट्रोल करने के लिए, Nothing Phone (4b) में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है, जिसमें 4,400 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया है।

Nothing Phone (4b) के पिछले हिस्से में Glyph Bar इंटरफेस भी है, जिसमें 45 मिनी-LEDs हैं। Glyph Bar में चार अलग-अलग कंट्रोल किए जा सकने वाले जोन, एक रिकॉर्डिंग लाइट, Glyph Timer, Essential Notifications, Live Updates, Volume Indicator, Glyph Torch, Glyph Progress, Flip to Glyph, Flip to Record, NFC Indicator, Bedtime Schedule और Camera Countdown जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह हैंडसेट लगभग 80 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

Created On :   7 July 2026 4:48 PM IST

Tags

Next Story