- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei Band 11 सीरीज भारत में...
न्यू स्मार्टबैंड: Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन की बैटरी और 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ मिलेगी हेल्थ ट्रैकिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Huawei Band 11 सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया। इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं - Huawei Band 11 और Huawei Band 11 Pro। इन दोनों मॉडल्स को पहले कुछ ग्लोबल मार्केट में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया था। Huawei Band 11 एल्युमीनियम केस ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है, जिसे Huawei Band 11 Metal कहा जाता है। स्टैंडर्ड मॉडल अभी भारत में सात रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि Pro मॉडल तीन रंगों में खरीदा जा सकता है। दोनों मॉडल्स में 1.62-इंच का AMOLED डिस्प्ले है और ये Android और iOS दोनों के साथ काम करते हैं।
Created On :   4 July 2026 4:51 PM IST
Next Story

