- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lava Probuds T51 और Xscape 13°...
न्यू लावा ईयरबड्स: Lava Probuds T51 और Xscape 13° नेकबैंड भारत में लॉन्च, मिलेगी 70 घंटे तक की बैटरी और दमदार फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी Lava ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Probuds T51 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Xscape 13° Neckband को देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसों को किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। Probuds T51 में 50dB तक का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलता है, जबकि Xscape 13° नेकबैंड में तीन डेडिकेटेड EQ मोड दिए गए हैं। दोनों ऑडियो डिवाइस Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट को सपोर्ट करते हैं। Lava ने नए ऑडियो एक्सेसरीज के साथ Prowatt Air 10K पावर बैंक भी पेश किया है।
यह भी पढ़े -AI से बनें फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! कैसे कर सकते हैं आर्टिफिशियल फोटो, वीडियो और टेक्स्ट की पहचान, इन आसान तरीकों से मिटेगा असली नकली का भेद
Probuds T51 और Xscape 13° नेकबैंड की भारत में कीमत और उपलब्धता
Probuds T51 की कीमत 1,999 रुपए है और यह मोका क्रीम, ब्लू फ्रॉस्ट और एस्प्रेसो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, Xscape 13° नेकबैंड की कीमत 699 रुपए है और यह ब्लैक, ब्लू और ग्रे शेड्स में आता है। ये ऑडियो प्रोडक्ट्स अभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं और बाद में Amazon पर भी मिलेंगे, जिसकी पुष्टि कंपनी ने अभी नहीं की है। Probuds T51 और Xscape 13° नेकबैंड, दोनों के साथ एक साल की वारंटी, दो महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और ओवर-द-काउंटर रिप्लेसमेंट सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़े -ई-रिक्शा को चलते-चलते मोबाइल से बंद करने वाले चाइनीज ऐप्स पर सरकार का एक्शन, BAT-BMS, Lossigy और Epoch Li-ion ऐप बैन
Probuds T51 के स्पेसिफिकेशन
Probuds T51 में 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स एडेप्टिव नॉइज़ डिटेक्शन के साथ 50dB तक के हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें ऑटोमैटिक प्लेबैक कंट्रोल के लिए इन-ईयर डिटेक्शन भी शामिल है। ईयरबड्स Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करते हैं। ये ऑडियो पर्सनलाइजेशन और कस्टम कंट्रोल्स के लिए ProSpot कंपैनियन ऐप के साथ भी काम करते हैं। इनमें वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है।
Lava का दावा है कि Probuds T51 कुल 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। 10 मिनट चार्ज करने पर तीन घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। ईयरबड्स में स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग है और इनका फिनिश मैट है।
यह भी पढ़े -इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े हुए अश्लील ऐड्स के आरोप, केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, मेटा को जारी किया जाएगा नोटिस
Xscape 13° नेकबैंड के स्पेसिफिकेशन्स
Lava Xscape 13° नेकबैंड में 10mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह तीन EQ मोड को सपोर्ट करता है, जिनमें Pro Bass, Pro Rock और Pro Balance शामिल हैं। गेमिंग के लिए इसमें 40ms का लो-लेटेंसी मोड भी है। यह डिवाइस Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इसमें इन-लाइन कंट्रोल्स, बिल्ट-इन माइक्रोफोन और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
Lava के अनुसार, Xscape 13° नेकबैंड 70 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, और 10 मिनट चार्ज करने पर 2.5 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। यह स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है। Lava इसके साथ अलग-अलग कान के साइज के हिसाब से सिलिकॉन ईयर टिप्स भी देता है।
Created On :   4 July 2026 1:32 PM IST

