ओपन-ईयर ईयरबड्स: Sennheiser Accentum Clip चीन में हुए लॉन्च, इनमें है 36 घंटे की बैटरी लाइफ और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट

Sennheiser Accentum Clip चीन में हुए लॉन्च, इनमें है 36 घंटे की बैटरी लाइफ और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट
इनमें 12mm के डायनामिक ड्राइवर, ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और LDAC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑडियो ब्रांड Sennheiser ने अपने नए Accentum Clip ओपन-ईयर ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पहले क्लिप-ऑन ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर म्युजिक का आनंद लेने के साथ-साथ आसपास की आवाजें भी सुन सके। इनमें 12mm के डायनामिक ड्राइवर, ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और LDAC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। इनकी बैटरी लाइफ 36 घंटे तक है और ये IP54-रेटेड डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...

Sennheiser Accentum Clip की कीमत

Sennheiser Accentum Clip ईयरबड्स अब चीन में CNY 1,499 (लगभग 21,100 रुपए) में उपलब्ध हैं। इन्हें सबसे पहले जून में कुछ ग्लोबल मार्केट में CAD 269.95 (लगभग 18,100 रुपए) की कीमत पर पेश किया गया था। ये ईयरबड्स ब्लैक और क्रीम कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Sennheiser Accentum Clip के स्पेसिफिकेशन्स

नए नए ओपन-ईयर ईयरबड्स में 12mm का डायनामिक ड्राइवर दिया गया है। ये ईयरबड्स Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं और इनमें डायनामिक EQ का इस्तेमाल किया गया है, जो प्लेबैक वॉल्यूम के आधार पर साउंड प्रोफाइल को अपने आप एडजस्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसकी ट्यूनिंग का उद्देश्य बैलेंस्ड ऑडियो बनाए रखना है, साथ ही कम वॉल्यूम पर भी बास और डिटेल को बेहतर बनाना है।

ये ईयरबड्स SBC, AAC और LDAC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स Sennheiser Smart Control Plus ऐप का इस्तेमाल करके साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं। इस ऐप में फाइव-बैंड इक्वलाइजर, साउंड चेक, शेयर करने लायक प्रीसेट और कस्टम कंट्रोल ऑप्शन मिलते हैं।

Sennheiser का दावा है कि Accentum Clip एक बार चार्ज करने पर नौ घंटे तक का प्लेबैक देती है। चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक हो जाती है। चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल किया गया है। दावा है कि 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से दो घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।

Accentum Clip ईयरबड्स ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जिसमें मल्टीपॉइंट पेयरिंग, Google Fast Pair और अलग-अलग सिंगल-ईयरबड इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। हर ईयरबड पर टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिनसे यूजर्स प्लेबैक, कॉल और वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं।

हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन भी हैं जो AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ काम करते हैं और बैकग्राउंड नॉइज को कम करके वॉयस कॉल की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। Sennheiser Accentum Clip को धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है।

Created On :   2 July 2026 8:10 PM IST

Tags

Next Story