न्यू रेडमी हैंडसेट: Redmi K90 Ultra चीन में हुआ लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रेगन 8 Elite चिपसेट, कूलिंग फैन और 8550mAh बैटरी

Redmi K90 Ultra चीन में हुआ लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रेगन 8 Elite चिपसेट, कूलिंग फैन और 8550mAh बैटरी
इसमें Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर हैं। इन स्पीकर्स को Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Redmi ने अपना नया फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Qualcomm के दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक्टिव कूलिंग फैन, D2 AI गेमिंग चिप और 16GB तक LPDDR5X रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए D2 AI चिप दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Redmi K90 Ultra की कीमत और उपलब्धता

चीन में, Redmi K90 Ultra को CNY 2,799 (लगभग 40,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा यह फोन 12GB रैम+ 512GB स्टोरज और 16GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 165Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच का AMOLED 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें टच सैंपलिंग रेट 480Hz तक और इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग रेट 3,500Hz तक है। डिस्प्ले HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 1/1.55-इंच सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल भी है। जबकि, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi K90 Ultra Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।

Redmi K90 Ultra में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसे TSMC की दूसरी पीढ़ी की 3nm प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इस चिपसेट के साथ Adreno GPU और Qualcomm का AI इंजन दिया गया है। गेमिंग के दौरान बेहतर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट के लिए इसमें D2 AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

इसमें एक एक्टिव कूलिंग फैन है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 100 सेकंड के अंदर टेंपरेचर को लगभग 10°C तक कम कर सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,550mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के रिटेल बॉक्स में 100W का GaN चार्जर मिलेगा। यह 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें Xiaomi की Surge P3 चार्जिंग चिप और Surge G2 बैटरी मैनेजमेंट चिप दी गई है।

इसमें Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर हैं। इन स्पीकर्स को Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Created On :   1 July 2026 12:46 PM IST

Tags

Next Story