आगामी हैंडसेट: Fire-Bolt ने स्मार्टफोन बाजार में रखा कदम, 'बोल्ट' ब्रांड के तहत लॉन्च करेगा मेड-इन-इंडिया 4G और 5G स्मार्टफोन

Fire-Bolt ने स्मार्टफोन बाजार में रखा कदम, बोल्ट ब्रांड के तहत लॉन्च करेगा मेड-इन-इंडिया 4G और 5G स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियरेबल्स सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद फायर-बोल्ट ने अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने 'बोल्ट' नाम से नया मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है। किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन की यह नई रेंज जल्द ही फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल चैनलों के जरिए पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

फायर-बोल्ट का कहना है कि यह कदम उसे केवल वियरेबल्स ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक व्यापक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करेगा। वर्षों के यूजर एक्सपीरियंस और बाजार की समझ के आधार पर कंपनी अब स्मार्टफोन सेगमेंट में भी प्रोडक्ट पेश करेगी।

कंपनी के अनुसार, बोल्ट स्मार्टफोन भारत में ही निर्मित होंगे और इन्हें भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग पर जोर देने के साथ फायर-बोल्ट फ्लिपकार्ट के कंप्रेंसिव नेटवर्क के जरिए अपने स्मार्टफोन देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

कंपनी जल्द ही 'इवो' और 'ऐस' सीरीज के तहत किफायती कीमत वाले 4G और 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन्स को आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

फायर-बोल्ट के फाउंडर एवं सीईओ अर्नव किशोर ने कहा कि लाखों ग्राहकों के भरोसे ने कंपनी को देश का बड़ा कंज्यूमर ब्रांड बनाया है और 'बोल्ट' उसी सफलता का अगला चरण है। उन्होंने कहा कि आज स्मार्टफोन लोगों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल माध्यम बन चुका है और भारत को ऐसे स्वदेशी ब्रांड की जरूरत है जो भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझता हो। उन्होंने भरोसा जताया कि बोल्ट के माध्यम से कंपनी भारतीय बाजार के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्मार्टफोन पेश करेगी।

Created On :   1 July 2026 2:20 PM IST

Next Story