- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iQOO Pad 5c हुआ लॉन्च, इसमें है...
न्यू टैबलेट: iQOO Pad 5c हुआ लॉन्च, इसमें है 10,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने चीन में अपना नया टैबलेट iQOO Pad 5c लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग तथा एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
iQOO Pad 5c की कीमत
चीन में iQOO Pad 5c की शुरुआती कीमत 2,699 युआन (करीब 38,000 रुपए) रखी गई है। इसके 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़े -Redmi K90 Ultra चीन में हुआ लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रेगन 8 Elite चिपसेट, कूलिंग फैन और 8550mAh बैटरी
iQOO Pad 5c के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Pad 5c में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम भी मौजूद है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
iQOO Pad 5c में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी ने बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
Created On :   1 July 2026 3:10 PM IST














