- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo Reno 16 और Reno 16c भारत में...
न्यू ओप्पो हैंडसेट: Oppo Reno 16 और Reno 16c भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरे और दमदार AI फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, कीमत 46999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, 50 मेगापिक्सल कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी है। वहीं, Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी है और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Marshall ने भारत में लॉन्च किए Milton A.N.C. हेडफोन्स, 80 घंटे की बैटरी और Adaptive Noise Cancellation से है लैस
Oppo Reno 16 और Reno 16c की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo Reno 16 के शुरुआती कीमत 61,999 रुपए रखी गई है, जो कि इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 है। जबकि, Oppo Reno 16c के बेस 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए और हायर-एंड 8GB रैम+ 256GB और 12GB रैम+ 256GB मॉडल की कीमत क्रमशः 49,999 और 55,999 रुपए है।
नए Oppo स्मार्टफोन भारत में 9 जुलाई से Amazon, Flipkart और Oppo India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Oppo Reno 16 और Reno 16c को Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet रंगों में पेश किया गया है।
Oppo Reno 16, Reno 16c के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच (1,216×2,640 पिक्सल) का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, Oppo Reno 16c में बड़ी 6.57-इंच (1,080×2,372 पिक्सल) की AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 397 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, और इसका पीक रिफ्रेश रेट भी स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है।
Oppo Reno 16 में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, जिसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। दूसरी ओर, Oppo Reno 16c में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है, जिसके साथ LPDDR4x रैम और स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
यह भी पढ़े -Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में JBL स्पीकर और 10,200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
कैमरे की बात करें तो Oppo Reno 16 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसा कैमरा सिस्टम है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 1/1.95-इंच का Sony LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया गया है। इसके साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसकी फोकल लेंथ 80mm के बराबर है। हालांकि, Oppo Reno 16c के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सल कैमरे की जगह 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो Reno 16 में मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं जो Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आते हैं। Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। सुरक्षा के लिए दोनों स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है।
Created On :   2 July 2026 8:40 PM IST





