न्यू डेल लैपटॉप: भारत में लॉन्च हुआ Alienware 15, ये गेमिंग लैपटॉप Ryzen 7 260 CPU और RTX 4050 GPU से लैस है

भारत में लॉन्च हुआ Alienware 15, ये गेमिंग लैपटॉप Ryzen 7 260 CPU और RTX 4050 GPU से लैस है
कंपनी का दावा है कि यह भारत में अब तक का सबसे किफायती Alienware गेमिंग लैपटॉप है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Dell Technologies ने अपना नया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में अब तक का सबसे किफायती Alienware गेमिंग लैपटॉप है, जिसे प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 260 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPU दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.3-इंच का WUXGA डिस्प्ले है। कंपनी ने इस महीने के आखिर में Intel Core प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5060 GPU वाले Alienware 15 के और वेरिएंट्स भारत में लाने की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

Alienware 15 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Alienware 15 की शुरुआती कीमत 1,15,990 रुपए है। यह लैपटॉप सिर्फ 'नोवा ब्लैक' (Nova Black) रंग में उपलब्ध है। इसे Dell की वेबसाइट, Dell Exclusive Stores, Amazon और Flipkart के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री Amazon Prime Day और Flipkart G.O.A.T. सेल इवेंट्स के दौरान होगी।

Alienware 15 के स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स पीक ब्राइटनेस, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, AMD FreeSync सपोर्ट और 62.5 प्रतिशत sRGB कलर गैमट कवरेज वाला 15.3-इंच का WUXGA (1,920x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 720p HD वेबकैम, डुअल-ऐरे माइक्रोफोन, व्हाइट-बैकलिट कीबोर्ड और इंटीग्रेटेड स्क्रॉलिंग सपोर्ट वाला मल्टीटच टचपैड दिया गया है।

Dell का नया गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 5 220 और AMD Ryzen 7 260 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें Nvidia GeForce RTX 3050 या GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPU (6GB GDDR6 VRAM तक) दिए गए हैं। Dell का कहना है कि Intel Core 5 210H, Intel Core 7 240H और नए GeForce RTX 5050 और RTX 5060 GPU (8GB GDDR7 मेमोरी के साथ) वाले मॉडल इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होंगे।

इसमें दो SO-DIMM स्लॉट में 32GB तक DDR5-5600 RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज मिलती है। हीट मैनेजमेंट के लिए, Alienware 15 में Alienware Cryo-tech कूलिंग सिस्टम दिया गया है। लैपटॉप में 'स्टेल्थ मोड' भी है, जिससे यूजर शांत माहौल में गेमिंग करते समय पंखे की आवाज कम करने के लिए परफॉर्मेंस मोड से क्वाइट मोड में स्विच कर सकते हैं।

लैपटॉप में ExpressCharge और ExpressCharge Boost सपोर्ट के साथ 54Wh या 70Wh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि चेसिस को इस तरह टेस्ट किया गया है कि यह गलती से 60ml तक लिक्विड गिरने और कई तरफ और कोनों से 18 इंच तक की ऊंचाई से गिरने पर भी खराब नहीं होगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, HDMI 2.1, RJ45 ईथरनेट, DisplayPort 1.4a और 100W तक पावर डिलीवरी वाला USB Type-C, एक और USB Type-C पोर्ट, दो USB Type-A पोर्ट और 3.5mm हेडसेट जैक शामिल हैं।

Created On :   4 July 2026 3:31 PM IST

Tags

Next Story